यूपी में रातों-रात 14 PCS अफसरों के तबादले, चुनाव से पहले 3 अधिकारियों को मिली खास जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में गुरुवार रात को प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने 14 PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं, वहीं विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच तीन PCS अफसरों को विशेष कार्याधिकारी (OSD) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 October 2026, 11:43 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश  सरकार ने गुरुवार रात को  14 पीसीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। वहीं विधानसभा चुनाव को देखते हुए तीन पीसीएस अधिकारियों को विशेष कार्याधिकारी के रूप में तैनाती दी गई है।

अफसरों की ट्रासफर लिस्ट

तबदला सूची के अनुसार शिव प्रताप शुक्ला एडीएम (प्रशासन) झांसी से विशेष कार्याधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संजय चावला एडीएम (प्रशासन) आजमगढ़ से एडीएम (प्रशासन) झांसी, सिद्धार्थ एडीएम (प्रशासन) रायबरेली से एडीएम (प्रशासन) आजमगढ़ बनाए गए हैं।

अशोक कुमार गुप्ता एसडीएम गोंडा से एडीएम (प्रशासन) रायबरेली, विकास सिंह सहायक नगर आयुक्त लखनऊ नगर निगम से एसडीएम गोंडा, राजीव कुमार शुक्ला अपर नगर आयुक्त प्रयागराज से एडीएम (वि/रा) आजमगढ़, देवेंद्र प्रताप सिंह एसडीएम उन्नाव से अपर नगर आयुक्त प्रयागराज, गौरव श्रीवास्तव एडीएम (वि/रा) सिद्धार्थनगर से विशेष कार्याधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बनाए गए हैं।

इटावा के अपर जिलाधिकारी न्यायिक संदीप कुमार श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के पद पर भेजा गया है। वहीं, जालौन में उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश को एडीएम सिद्धार्थनगर बनाया गया है। लखनऊ के उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला को कानपुर देहात में एडीएम प्रशासन बनाया गया है।

UP Assembly Election 2027: अखिलेश और आजम खान की मुलाकात से बदलेगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का समीकरण

अभिनव रंजन श्रीवास्तव बने विशेष कार्याधिकारी

आजमगढ़ में एडीएम नरेंद्र सिंह को कानपुर देहात में एडीएम न्यायिक बनाए गए हैं। प्रयागराज के उपजिलाधिकारी आत्म स्वरूप श्रीवास्तव अब सहारनपुर में एडीएम न्यायिक के पद पर काम करेंगे। वहीं, लखनऊ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।

यूपी के इन जिलों में शुक्रवार को नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

शासन ने तबादला हुए सभी अधिकारियों को तत्काल तैनाती स्थल पर जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है।

Location :  Lucknow

Published :  22 October 2026, 11:26 PM IST

Advertisement