शादी से पहले रची गई थी मौत की साजिश? केतन हत्याकांड में हर दिन हो रहे चौंकाने वाले खुलासे
पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच के दौरान कई नए खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने वारदात से पहले कथित तौर पर योजना का पूर्वाभ्यास किया था। मामले में डिजिटल साक्ष्य, पूछताछ और फोरेंसिक जांच के आधार पर जांच जारी है।