हिंदी
आरोपी सिया गोयल की अश्लील हरकत (Img- X)
Mumbai: देश के सबसे चर्चित और रोंगटे खड़े कर देने वाले केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल का एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला रूप सामने आया है। अपने मंगेतर की बेरहमी से हत्या करने के आरोपों में घिरी सिया के चेहरे पर न तो कोई शिकन है और न ही अपने किए पर कोई पछतावा नजर आ रहा है।
इसकी एक बानगी उस वक्त देखने को मिली जब पुलिस उसे पूछताछ के बाद बाहर ले जा रही थी और उसने ऑन-कैमरा मीडियाकर्मियों को देखकर अश्लील हरकत करते हुए मिडिल फिंगर दिखा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है और लोग आरोपी की इस धृष्टता की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस (IANS) द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए 17 सेकंड के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिया पुणे में अपने मार्केट यार्ड स्थित घर से बाहर निकल रही है। इस दौरान उसने काली टी-शर्ट पहनी हुई है और चेहरे को प्रिंटेड स्कार्फ से ढक रखा है।
कौन है मुस्कान सोनी, जिसने की थी केतन अग्रवाल हत्या मामले पर ऐसी टिप्पणी; जिससे मच गया बवाल
जैसे ही वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उसकी फुटेज लेने की कोशिश की, सिया ने सीधे कैमरे की तरफ देखा और अपनी उंगली से अश्लील इशारा कर दिया। इस वीडियो को देखकर एक्स यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यह बेहद बुरी लड़की है, इसके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं है।"
🚨 SIYA GOYAL SHOWS MIDDLE FINGER TO MEDIA 🚨
Video of Ketan agarwal murder accused Siya Goyal allegedly showing MIDDLE FINGER to cameras while being taken in police custody has gone viral on social media.
Ukhad lo …!
“Fu*k you all”Her middle finger gesture to the public..!… pic.twitter.com/JtdTyNFyZv
— Jeet (@JeetN25) July 3, 2026
जांच में सामने आया है कि सिया गोयल और केतन अग्रवाल के परिवारों ने उनकी शादी तय कर दी थी, जो इसी साल नवंबर में बड़े धूमधाम से होने वाली थी। लेकिन सिया अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को रास्ते से हटाना चाहती थी।
पुलिस के मुताबिक, 14 जून को सिया पहली बार केतन को लोहगढ़ किले पर ले गई थी, जहां उसने केतन को धक्का दिया, लेकिन वह चट्टान के किनारे झाड़ी पकड़कर बच गया। तब सिया ने सांप दिखने का नाटक कर बात पलट दी। इसके बाद 18 जून को वह दोबारा केतन को किले पर ले गई, लेकिन इस बार उसका प्रेमी चेतन भी साथ था। दोनों ने मिलकर केतन को पीछे से गहरी घाटी में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद सिया ने बेहद शातिर तरीके से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। शुरुआत में उसने पुलिस को बताया कि पैर फिसलने के कारण केतन खाई में गिर गया। पुलिस ने पहले इसे एक्सीडेंटल डेथ मानकर रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन सिया के व्यवहार ने पुलिस को शक में डाल दिया।
मंगेतर की मौत के बाद भी सिया के चेहरे पर कोई गम या दुख नहीं था। इसी शक के आधार पर जब पुलिस ने कड़ाई से जांच शुरू की, तो इस खौफनाक मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश हुआ, जिसके बाद सिया और उसके प्रेमी चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया।
Location : Mumbai
Published : 3 July 2026, 11:33 AM IST