NEET का रिजल्ट आने से पहले क्या हुआ? भाई को भेजा आखिरी मैसेज, फिर चंचल ने उठा लिया ऐसा कदम कि परिवार टूट गया

NIT परीक्षा के रिजल्ट से पहले महराजगंज की 22 वर्षीय छात्रा चंचल भारती ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। घटना से पहले उसने अपने MBBS भाई को एक भावुक संदेश भेजा था। आखिर उस संदेश में क्या लिखा था और परिवार के खेत से लौटने पर घर में क्या मिला?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 22 June 2026, 8:09 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौपरिया टोला, कंचनपुर गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। सोमवार को शाम तकरीबन 4 बजे 22 वर्षीय चंचल भारती ने कथित रूप से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी चंचल

जानकारी के अनुसार चंचल भारती पुत्री अमरजीत भारती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। परिजनों के मुताबिक उसकी NEET की परीक्षा कल यानी रविवार को थी, जिसे लेकर वह काफी गंभीर थी। बताया जा रहा है कि परीक्षा हो गई और परिणाम से पहले वह मानसिक तनाव में थी।

रात के अंधेरे में कॉलोनी में घूम रहे थे तीन साए! सुबह CCTV देखा तो लोगों के उड़ गए होश

घटना से पहले क्या कहा?

घटना से पहले चंचल ने NEET परीक्षा के प्रश्नपत्र पर कुछ पंक्तियां लिखीं। उसने अपने बड़े भाई अभिनव भारती, जो देवरिया मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर चेक हैं, को एक भावुक संदेश भेजा। संदेश में उसने लिखा, "मेरे से कुछ नहीं हो सकता मेरे भैया जी। ओके बड़े भैया जी।" यह संदेश अब उसके अंतिम शब्दों के रूप में देखा जा रहा है।

परिजनों के अनुसार घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत में धान की रोपाई करने गए हुए थे। चंचल घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन खेत से वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खोलने पर चंचल का शव फंदे से लटका मिला, जिसे देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए।

Maharajganj News: अब नहीं होगी लापरवाही? कोल्हुई में बुद्ध-अम्बेडकर परिसर की घेराबंदी शुरू

भाई-बहन में सबसे छोटी थी चंचल

मृतका तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसका बड़ा भाई अभिनव भारती मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है वह पढ़ाई पूरी कर लिया है। जबकि बड़ी बहन रिंकला भारती का विवाह हो चुका है। चंचल के इस कदम से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से मिले लिखित संदेश और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  22 June 2026, 7:38 PM IST

Advertisement