Rahul निकला Faizan: दोस्ती, ब्लैकमेल और मौत… 16 साल की छात्रा की दर्दनाक कहानी
आगरा के शमसाबाद में 16 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के मामले ने सभी को झकझोर दिया है। परिजनों का आरोप है कि फिरोजाबाद निवासी युवक ने राहुल नाम बताकर दोस्ती की, फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और वायरल करने की धमकी दी। मानसिक तनाव में छात्रा ने कीटनाशक पी लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।