कड़े इंतजामों के बीच नीट-यूजी का पेपर देंगे बच्चे, क्या इस बार सुरक्षित रहेगा लाखों छात्रों का भविष्य?
पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर के 551 शहरों में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए ढाई लाख पुलिसकर्मी, 15 हजार अर्धसैनिक बल, 51 हजार से ज्यादा जैमर्स और डेढ़ लाख कैमरे तैनात हैं। हालांकि, एडमिट कार्ड में गड़बड़ी ने शुरुआती तनाव बढ़ा दिया।