हिंदी
अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल (Img: Dynamite News)
Mirzapur: मिर्जापुर जिले के चिल्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवरानी ग्राम सभा में अवैध खनन का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक नियमों की अनदेखी करते हुए खुलेआम खनन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सड़क, पर्यावरण और सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ रहा है।
स्थानीय जानकारी के अनुसार, खनन कार्य बिना आवश्यक अनुमति और नियमों के पालन के किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट और सहमति प्रक्रिया को नजरअंदाज कर खनन की अनुमति दी जा रही है। इस पूरे मामले में अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीण सुशील सिंह (बंटी) सहित कई लोगों ने आरोप लगाया कि गांव में ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनों से तेज रफ्तार में खनन किया जा रहा है। इससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसके अलावा धूल और भारी वाहनों के कारण गांव की सड़कों की स्थिति भी खराब हो चुकी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई ट्रैक्टर और जेसीबी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के चल रहे हैं। कुछ मशीनों पर नंबर तक मिटाए या ढके हुए पाए गए हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि खनन कार्य में नियमों की अनदेखी की जा रही है।
फोन आया, फिर जंगल में क्या हुआ? 24 वर्षीय युवती के बयान से पुलिस भी सख्त में कार्रवाई
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद नीचे स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। खनन विभाग और स्थानीय स्तर पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि संबंधित अधिकारी इस मामले पर प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं।
गोरिल्ला कपल की अनोखी नोकझोंक की Video Viral, मादा की नाराजगी देख हंस पड़े लोग
ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
Location : Mirzapur
Published : 14 June 2026, 2:56 PM IST