फोन आया, फिर जंगल में क्या हुआ? 24 वर्षीय युवती के बयान से पुलिस भी सख्त में कार्रवाई

मुजफ्फरनगर के चरथावल में 24 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसे फोन कर बुलाकर नशीला पदार्थ देकर जंगल में ले जाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 June 2026, 2:50 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता को फोन कर घर से बाहर बुलाया गया और बाद में उसे जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिए जाने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

फोन कर घर से बाहर बुलाने का आरोप

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम उमर नाम के एक युवक ने युवती को फोन कर घर से बाहर बुलाया। आरोप है कि इसके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे जंगल की ओर ले जाया गया।

जंगल में वारदात का आरोप

पीड़िता के बयान के अनुसार, उसे काछोली क्षेत्र के जंगल में ले जाकर तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि अन्य आरोपी बाहर मौजूद थे। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। देर रात पुलिस ने युवती को जंगल से संदिग्ध हालत में बरामद किया।

हिसार के बरवाला थाने में बवाल, युवक की संदिग्ध मौत से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़िता की शिकायत पर थाना चरथावल में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच तेज कर दी गई है और तीन विशेष टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गई हैं।

गोरिल्ला कपल की अनोखी नोकझोंक की Video Viral, मादा की नाराजगी देख हंस पड़े लोग

पीड़िता का बयान

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे बहाने से बुलाकर नशीला पदार्थ दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को जंगल में पाया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Mirzapur: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली युवक की जान, पिता ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

पुलिस की कार्रवाई तेज

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  14 June 2026, 2:50 PM IST

Advertisement