विकास के नाम पर खेल! कोर्रा कनक की दलित बस्ती में निर्माण घोटाले के आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
फतेहपुर के कोर्रा कनक गांव की दलित बस्ती में निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रधान, सचिव और ठेकेदार पर मिलीभगत से भ्रष्टाचार करने और घटिया निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।