हिंदी
प्रतीकात्मक छवि ( Img: Google)
New Delhi: शेयर बाजार में कई कंपनियों ने हाल ही में अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया है। इन कंपनियों ने रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है, जिसके आधार पर यह तय होगा कि किस निवेशक को डिविडेंड मिलेगा।
Hindustan Zinc ने 11 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है और इसकी रिकॉर्ड डेट 30 अप्रैल 2026 रखी गई है।
आईटी कंपनी Infosys ने 25 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके लिए 10 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।
इसके अलावा Tech Mahindra ने 36 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया है।
इसके अलावा कई अन्य कंपनियों जैसे Varun Beverages, Sanofi India, Schaeffler India और ABB India ने भी अप्रैल–मई 2026 के दौरान डिविडेंड घोषित किए हैं और उनकी रिकॉर्ड डेट अलग-अलग तय की गई है।
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में भारी दबाव, आईटी स्टॉक लुढ़के
रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिस दिन कंपनी यह तय करती है कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड मिलेगा। इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होते हैं वही डिविडेंड पाने के पात्र होते हैं।
Location : New Delhi
Published : 25 April 2026, 11:40 AM IST
Topics : Business News New Delhi share market stock market