Gold Price Today: खरीदारी से पहले जानें आज का भाव, जानिए 10 ग्राम चांदी और 22K गोल्ड का रेट

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी लगातार दूसरे दिन महंगे हुए। पिछले सप्ताह आई गिरावट के बाद निवेशकों की खरीदारी बढ़ने से कीमतों को सहारा मिला है। जानिए दिल्ली में 22 कैरेट, 24 कैरेट गोल्ड और 10 ग्राम चांदी की ताजा कीमत, साथ ही तेजी की वजह।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 21 July 2026, 11:37 AM IST
google-preferred

New Delhi: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 862 रुपये महंगा होकर 1,42,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2,430 रुपये की तेजी के साथ 2,20,830 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। पिछले सप्ताह आई गिरावट के बाद निवेशकों की खरीदारी बढ़ने से कीमतों को सहारा मिला है।

दिल्ली में आज सोना और चांदी का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना (10 ग्राम): 1,43,620 रुपये और 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 1,31,660 रुपये इसके साथ ही 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) 1,07,750 रुपये रहा।

वहीं, चांदी का भाव 235.10 रुपये प्रति ग्राम और 2,35,100 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। ऐसे में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,351 रुपये होगी। यदि 10 ग्राम की चांदी की अंगूठी बनाई जाती है, तो इसकी कीमत में मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से जुड़ेंगे।

Gold Price Today: आसमान छू रहे सोने के भाव, चांदी ने भी तोड़े सारे रिकॉर्ड; जानें क्यों अचानक लगी सर्राफा बाजार में आग

सोने-चांदी में तेजी की वजह

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले सप्ताह कीमतों में आई गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी की। इसके अलावा वैश्विक तनाव, डॉलर की चाल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदों का भी सोने और चांदी की कीमतों पर असर पड़ रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़े दाम

वैश्विक बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 0.86% की बढ़त के साथ 4,050 डॉलर प्रति और चांदी 1.80% की तेजी के साथ 58.10 डॉलर प्रति पर कारोबार कर रही है।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में लौटी बड़ी गिरावट, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक औंधे मुंह गिरे दाम; जानें आज का नया भाव

खरीदारी से पहले रखें इन बातों का ध्यान

सोने और चांदी के दाम शहर, टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय मांग के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। खरीदारी से पहले अधिकृत ज्वेलर से ताजा रेट की पुष्टि करें और BIS हॉलमार्क वाला आभूषण ही खरीदें।

Location :  New Delhi

Published :  21 July 2026, 11:33 AM IST

Related News

Advertisement