हिंदी
सोने-चांदी के दामों में भयंकर उछाल (Img- Pinterest)
New Delhi: वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल और घरेलू स्तर पर मजबूत मांग के चलते देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिला है। 4 जुलाई की सुबह भारतीय सर्राफा बाजार खुलते ही 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों ही तरह के सोने के दामों में बड़ा इजाफा दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के लगभग सभी प्रमुख महानगरों में सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। एक दिन पहले ही दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 3,300 रुपये की भारी तेजी आई थी, जिसके बाद यह 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से सोने की सुरक्षित निवेश के रूप में मांग तेजी से बढ़ी है।
देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि यहाँ 22 कैरेट का भाव 1,34,910 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,47,010 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में सोने की कीमतें सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं, जहाँ 24 कैरेट का भाव 1,49,570 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,37,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा है।
यदि देश के अन्य बड़े शहरों की बात करें तो अहमदाबाद और भोपाल में आज 24 कैरेट सोना 1,47,060 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,810 रुपये में बिक रहा है। वहीं जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में दिल्ली के समान ही भाव बने हुए हैं, जहां 24 कैरेट के लिए 1,47,160 रुपये और 22 कैरेट के लिए 1,34,910 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी सोने की कीमतें मुंबई के बराबर यानी 24 कैरेट के लिए 1,47,010 रुपये पर स्थिर हैं।
ग्लोबल मार्केट में सोने की इस तेजी के पीछे अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का रुख और वहां के आर्थिक आंकड़े हैं। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श के हालिया बयानों से संकेत मिले हैं कि ब्याज दरों में जल्द बढ़ोतरी की चिंताएं फिलहाल कम हुई हैं। इसके अलावा, अमेरिका में नौकरियों का डेटा उम्मीद से कमजोर रहा है।
जून महीने में अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल में महज 57,000 नौकरियां ही बढ़ी हैं। इस कमजोर आर्थिक डेटा की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना (स्पॉट गोल्ड) 4,181.50 डॉलर प्रति औंस के मजबूत स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, जेपी मॉर्गन जैसे बड़े वैश्विक वित्तीय संस्थान का मानना है कि इस साल के अंत तक सोने की कीमतों में यह बढ़ोतरी थोड़ी सीमित रह सकती है।
सोने के साथ-साथ चांदी खरीदने वालों को भी आज बड़ा झटका लगा है। औद्योगिक मांग और सुरक्षित निवेश के तौर पर मांग बढ़ने से चांदी की कीमतें बढ़कर 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई हैं। वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी (स्पॉट सिल्वर) भी तेजी के साथ 62.45 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि उद्योगों की तरफ से आ रही लगातार मांग के कारण चांदी की कीमतों में यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है।
Location : New Delhi
Published : 4 July 2026, 8:45 AM IST