हिंदी
सोने की कीमतों में फिर आया उछाल (Img- Pinterest)
New Delhi: पूरे देश में सोने की कीमतें फिर से बढ़ रही हैं। 27 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में सोने की कीमतों में तेजी आई। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि मुंबई में यह 1,24,810 रुपये थी।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इसलिए, अगर आप आज सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने शहर में लेटेस्ट कीमत जरूर चेक कर लें।
27 नवंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹,24,960 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का दाम 1,24,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का दाम 1,14,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में भी दाम लगभग इसी लेवल पर हैं।
Gold Silver Rate Today: आज सोना-चांदी खरीदना फायदे का सौदा है या नहीं? जानें दिल्ली के ताजा भाव
शहर के हिसाब से चेन्नई में सोने का दाम सबसे ज़्यादा है। 24 कैरेट सोना 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,15,410 रुपये है। वहीं, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का दाम 1,24,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बेंगलुरु और पुणे में 24 कैरेट सोने का दाम 1,24,810 रुपये है।
देश के 10 शहरों में आज सोने का भाव (Img- AI)
सोने में तेजी के बीच चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 27 नवंबर की सुबह चांदी 1,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर का भाव 41.54 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। कीमती धातुओं के बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुझान देखने को मिल रहे हैं।
Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दामों में भूचाल, गिरावट के बीच 2027 को लेकर बड़ा अनुमान
दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। रुपये में कमजोरी और निचले स्तर पर खरीदारी बढ़ने से कीमतों को सहारा मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,566.99 डॉलर प्रति औंस पर है। अमेरिका में उम्मीद से अधिक महंगाई के आंकड़ों के कारण फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
Location : New Delhi
Published : 27 November 2026, 9:25 AM IST