Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर उछाल, 22 और 24 कैरेट गोल्ड महंगा; चांदी के भी बढ़े भाव

Gold Price Today: 28 नवंबर को सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई। दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड 1,17,860 और 24 कैरेट 1,28,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जानिए मुंबई, लखनऊ समेत बड़े शहरों में सोने और चांदी के ताजा रेट।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 28 November 2026, 10:27 AM IST
google-preferred

New Delhi: देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। 28 नवंबर की सुबह दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत कई बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड के भाव बढ़े हुए दर्ज किए गए। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,28,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,17,860 रुपये है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। इस सप्ताह वैश्विक स्तर पर सोना करीब 3 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.28 लाख रुपये के पार

दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 3,100 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसका असर घरेलू बाजार में भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,17,860 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड 1,28,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कीमतों में तेजी के कारण खरीदारी करने वाले ग्राहकों को अब ज्यादा बजट रखना पड़ सकता है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में क्या हैं गोल्ड रेट?

देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने का भाव 1,17,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, इन शहरों में 24 कैरेट गोल्ड 1,28,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोना 1,17,760 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,28,460 रुपये है।

Gold Silver Price: सोने ने फिर पकड़ी तेजी, चांदी में गिरावट बरकरार, खरीदारी से पहले चेक करें नए रेट

लखनऊ और जयपुर में भी सोना महंगा

लखनऊ, दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,17,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,28,560 रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि, सोने के ये भाव अलग-अलग स्रोतों के अनुसार बदल सकते हैं। खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से कीमत की पुष्टि करना जरूरी है।

22 और 24 कैरेट गोल्ड महंगा (Img- Pinterest)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में 3% की तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,639.6 डॉलर प्रति औंस पर है। रॉयटर्स के मुताबिक, ऑडेसिटी कैपिटल के मार्केट एनालिस्ट ज़ैन वावडा ने कहा कि ऊंची रियल यील्ड और मजबूत डॉलर के कारण सोने की तेजी पर दबाव रह सकता है।

उनके अनुसार, 3,750 से 3,800 डॉलर तक की रैली पर बिकवाली आ सकती है। सोने का भाव 5,000 डॉलर तक पहुंचना संभव है, लेकिन 2027 की पहली छमाही में इसकी संभावना कम है। इसके लिए फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बदलाव और डॉलर में गिरावट अहम होगी।

Gold Silver Rate Today: आज सोना-चांदी खरीदना फायदे का सौदा है या नहीं? जानें दिल्ली के ताजा भाव

चांदी की कीमत भी बढ़ी, 1.70 लाख रुपये के पार

सोने के साथ चांदी के भाव में भी तेजी दर्ज की गई है। 28 नवंबर की सुबह चांदी 1,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 13,500 रुपये बढ़ी थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 43.44 डॉलर प्रति औंस पर है। ऐसे में सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए बाजार के ताजा भाव जानना जरूरी है।

Location :  New Delhi

Published :  28 November 2026, 10:27 AM IST

Advertisement