हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी दबाव देखने को मिला। बाजार खुलते ही सेंसेक्स करीब 450 अंक टूटकर 77,200 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 100 अंक गिरकर 24,050 पर आ गया। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में खासप बिकवाली दिखी।
आज सबसे ज्यादा चर्चा उन 6 शेयरों की रही, जो निफ्टी-50 इंडेक्स का हिस्सा हैं और जिनकी कीमत 500 रुपय से कम है। इन स्टॉक्स में तेज गिरावट देखने को मिली और निवेशकों के बीच घबराहट का माहौल बन गया।
Eternal का शेयर आज सबसे ज्यादा गिरने वाले स्टॉक्स में शामिल रहा। यह कल 259.92 रुपय पर बंद हुआ था, लेकिन आज 1.08% गिरकर 257.11 रुपय पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में ही इसमें करीब 36 लाख शेयरों की भारी ट्रेडिंग दर्ज की गई, जिससे यह साफ है कि निवेशक इसमें बिकवाली कर रहे हैं।
Stock Market: शेयर बाजार के दबाव में निवेशकों की नजर आईटी सेक्टर पर
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का शेयर भी आज कमजोर रहा। यह 449.95 रुपय से गिरकर 445.45 रुपय पर आ गया। कुछ ही मिनटों में इसने 445.30 रुपय का लो भी बना दिया। डिफेंस सेक्टर के इस मजबूत माने जाने वाले शेयर में 1% की गिरावट निवेशकों के लिए झटका है।
पावरग्रिड का शेयर भी आज गिरावट में रहा। यह 316.15 रुपय पर ट्रेड कर रहा है, जो कल के मुकाबले लगभग 0.94% नीचे है। इसमें लगभग 13 लाख शेयरों का वॉल्यूम दर्ज किया गया है। बाजार की कमजोरी जारी रही तो इसमें और गिरावट की संभावना बनी हुई है।
IT सेक्टर में आज सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला और विप्रो इसका बड़ा उदाहरण रहा। यह शेयर 201 रुपय के स्तर पर पहुंच गया है और 200 रुपय का अहम मनोवैज्ञानिक स्तर टूटने के करीब है। इसमें करीब 0.87% की गिरावट दर्ज की गई है।
FMCG सेक्टर के दिग्गज शेयर ITC में भी कमजोरी देखने को मिली। यह 305.30 रुपय से गिरकर 302.85 रुपय पर आ गया। हालांकि गिरावट सीमित रही, लेकिन 300 रुपय के स्तर के करीब पहुंचना निवेशकों के लिए चिंता का कारण है।
TMPV का शेयर भी दबाव में रहा और 349.35 रुपय पर कारोबार करता दिखा। इसमें 0.74% की कमजोरी दर्ज की गई। यह 353.65 रुपय के स्तर पर खुला था लेकिन बाद में गिरावट में चला गया।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दिए गए आंकड़ें सुबह 9:30 बजे तक के अपडेट्स हैं, तो किसी भी समय बदल सकते हैं। किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारया मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर करें।
Location : New Delhi
Published : 24 April 2026, 10:59 AM IST
Topics : Investment Nifty 50 Sensex stock market Top Losers