हिंदी
सोने-चांदी में भारी गिरावट (Img- Pinterest)
New Delhi: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई की आशंकाओं ने कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा दिया है। पिछले तीन दिनों में 24 कैरेट सोना 3,610 रुपये और 22 कैरेट सोना 3,301 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी भी पिछले 10 दिनों में 15,100 रुपये प्रति किलो तक टूट चुकी है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव और कीमतों में गिरावट की वजह।
सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,610 रुपये सस्ता हो गया, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 3,301 रुपये नीचे आई है। आज दोनों कैटेगरी में 10 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि, खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से भाव की पुष्टि करना जरूरी है।
देश के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 1,42,620 रुपये है। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में इसकी कीमत 1,42,470 रुपये है, जबकि पटना और अहमदाबाद में 1,42,420 रुपये है।
22 कैरेट सोने की बात करें तो दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 10 ग्राम का भाव 1,30,740 रुपये है। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में यह 1,30,590 रुपये है, जबकि पटना और अहमदाबाद में 1,30,640 रुपये है।
वहीं, 18 कैरेट सोने का 10 ग्राम भाव दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, पटना, जयपुर और अहमदाबाद में 1,06,850 रुपये है। चेन्नई में इसकी कीमत 1,06,890 रुपये है।
चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। छह दिनों तक कीमत स्थिर रहने के बाद लगातार तीन दिनों में चांदी 10,100 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई। इससे पहले 15 अक्टूबर को भी इसकी कीमत 5,000 रुपये गिरी थी। इस तरह 10 दिनों में कुल गिरावट 15,100 रुपये प्रति किलो हो गई है।
आज दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये गिरकर 2,19,900 रुपये पर आ गई। मुंबई और कोलकाता में भी इसका भाव 2,19,900 रुपये प्रति किलो है। वहीं, चेन्नई में चांदी 2,24,900 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जो इन चार महानगरों में सबसे अधिक है।
लेमन के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने सोने और चांदी पर दबाव बढ़ाया है। ब्रेंट क्रूड 112 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से महंगाई की चिंता बढ़ी है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रखने की आशंका मजबूत हुई है। ऊंची ब्याज दरों के माहौल में सोने-चांदी जैसे ऐसे निवेश, जिनसे नियमित ब्याज नहीं मिलता, कम आकर्षक हो सकते हैं।
गौरव गर्ग के अनुसार, निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 27 और 28 अक्टूबर को होने वाली बैठक पर है। बैठक से ब्याज दरों की दिशा को लेकर संकेत मिल सकते हैं। पश्चिम एशिया में तनाव और सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे पर हमले से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंकाएं भी कच्चे तेल की तेजी की वजह बताई जा रही हैं। आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तेल के भाव, महंगाई और अमेरिकी ब्याज दरों से प्रभावित हो सकती है।
Location : New Delhi
Published : 24 October 2026, 9:22 AM IST
Topics : Business News Gold News Gold Price Gold Price Today