Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 3 दिन की बिकवाली थमी, आईटी शेयरों ने भरा जोश

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को शानदार शुरुआत करते हुए लगातार तीन दिन से जारी बिकवाली के सिलसिले को तोड़ दिया है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी-एशियाई बाजारों में कमजोरी के बावजूद टीसीएस, इंफोसिस और रिलायंस जैसे दिग्गज शेयरों की मजबूती के दम पर सेंसेक्स 73766 और निफ्टी 22787 के स्तर तक उछले।

Updated : 23 October 2026, 11:12 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक शुरुआत करते हुए पिछले तीन दिनों से चल रही लगातार बिकवाली पर विराम लगा दिया है। कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेजी के बावजूद बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 73,766 और निफ्टी 22,787 के स्तर तक ऊपर गया।

आईटी शेयरों और रिलायंस का शानदार प्रदर्शन

बाजार में आई इस तेजी के पीछे मुख्य रूप से आईटी शेयरों का बड़ा योगदान है। टीसीएस (TCS), इंफोसिस और एचसीएल टेक जैसे दिग्गज शेयरों में 2 से 4 फीसदी तक की शानदार मजबूती देखने को मिली है। इसके अलावा, देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया।

Stock Market Today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 430 अंक उछला, निफ्टी में भी जोरदार बढ़त, निवेशक हुए गदगद

मेटल शेयरों में बिकवाली का दबाव

एक तरफ जहां बाजार में तेजी है, वहीं दूसरी तरफ मेटल सेक्टर के शेयरों में कमजोरी बनी हुई है। निफ्टी में हिंडाल्को और टाटा स्टील के शेयर 1 से 1.7 फीसदी तक की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स की सूची में शामिल रहे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल

घरेलू बाजार के विपरीत एशियाई बाजारों में कमजोरी का माहौल है। सुबह के समय ज्यादातर एशियाई इंडेक्स गिरावट के साथ खुले-

Stock Market में हरियाली: ग्लोबल राहत और क्रूड ऑयल की चाल से सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान, निवेशक गदगद

शंघाई कंपोजिट में 1.47 फीसदी की गिरावट रही।

जापान का निक्केई इंडेक्स 1.7 फीसदी नीचे आया।

कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था।

इसके अलावा, अमेरिकी बाजारों में भी क्रूड ऑयल में उछाल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव देखा गया। इसी के चलते गुरुवार को अमेरिकी बाजार का प्रमुख सूचकांक नैस्डेक (Nasdaq) 2.6 फीसदी और एसएंडपी 500 (S&P 500) 1.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे।

Location :  New Delhi

Published :  23 October 2026, 11:12 AM IST

Advertisement