हिंदी
Maharajganj: आंगनवाड़ी मानदेय में ₹4000 की बढ़ोतरी के दावे को भ्रामक बताते हुए आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जिलाधिकारी महराजगंज के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन ने सरकार से वादे के अनुसार मानदेय में पूरे ₹4000 की बढ़ोतरी का शासनादेश जल्द जारी करने की मांग की।
संगठन की लीगल एडवाइजर रमाकांती त्रिपाठी एडवोकेट की अध्यक्षता में तथा संगठन की अध्यक्ष कुसुम कांति त्रिपाठी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संगठन की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ोतरी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
मुजफ्फरनगर में वोट चोरी का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस सांसद ने CEC ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
ज्ञापन में कहा गया कि सरकार की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में ₹4000 की बढ़ोतरी का दावा किया जा रहा है, जबकि संगठन के अनुसार वास्तव में केवल ₹1500 की ही बढ़ोतरी हुई है, 2500 प्रोत्साहन राशि बढ़ी है । संगठन ने इसे आंगनवाड़ी बहनों के साथ छलावा बताते हुए सरकार से अपना वादा पूरा करने की मांग की।
संगठन ने मांग की कि मानदेय में ₹4000 की पूर्ण बढ़ोतरी सुनिश्चित करते हुए जल्द से जल्द शासनादेश जारी किया जाए, ताकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को उनका हक मिल सके।
इस दौरान बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं।
Location : Maharajganj
Published : 24 October 2026, 1:27 AM IST