बदायूं: रामगंगा पुल से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने रामगंगा पुल से लगाई छलांग, मौत,पुल पर बाइक, कपड़े और आधार कार्ड बरामद, गोताखोरों ने घंटों मशक्कत के बाद निकाला शव, पुलिस जांच में जुटी।

Updated : 23 October 2026, 9:59 PM IST
google-preferred

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के बेलाडांडी रामगंगा पुल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने पुल से रामगंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

देवघर पहुंची संसदीय समिति ने बैंकों में हिंदी के कामकाज पर किया मंथन, रोजमर्रा के कामकाज में इस्तेमाल पर की चर्चा

बाइक खड़ी कर पुल से नदी में कूद

मृतक की पहचान 40 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है, जो दातागंज स्वास्थ्य केंद्र पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि सूरज अपनी बाइक से रामगंगा पुल पर पहुंचा और बाइक खड़ी कर पुल से नदी में कूद गया।

देवरिया में प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने ऐसे उतारा नीचे

घंटों की कड़ी मशक्कत

सूचना मिलते ही राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पुल पर मृतक की बाइक, कपड़े और आधार कार्ड बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रामगंगा में तलाश अभियान शुरू किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सूरज का शव नदी से बरामद किया।

मुजफ्फरनगर में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत से हड़कंप, बेटे ने मकान विवाद और ब्लैकमेलिंग के लगाए आरोप

परिजनों से भी पूछताछ

आखिर सूरज ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर है।

Location :  Budaun

Published :  23 October 2026, 9:59 PM IST

Related News

Advertisement