गोरखपुर में ट्रेलर की चपेट में आए 55 वर्षीय राजेश दूबे, गंभीर हालत में घायल; चालक पुलिस के हवाले

गोरखपुर ; ग़ोला गोपालपुर चौराहे पर ट्रेलर की चपेट में आने से 55 वर्षीय राजेश दूबे गंभीर घायल, चालक पुलिस के हवाले

गोरखपुर: गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौराहे के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय राजेश दूबे गंभीर रूप से घायल हो गए। उरुवा की तरफ से आ रहा एक ट्रेलर सड़क पर अचानक आए बछड़े को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया और उसकी चपेट में आने से राजेश दूबे के पैर में गंभीर चोट लग गई।

अफरा-तफरी

हादसे में उनके सिर पर भी चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, लोगों ने ट्रेलर और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हटवा दूबे पूरा गांव निवासी राजेश दूबे पुत्र स्वर्गीय दिनेश दूबे गोपालपुर चौराहे पर वाहनों के शॉकर की मरम्मत का काम करते हैं। शुक्रवार देर शाम वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहे थे। अभी वह गांव से कुछ ही दूरी पर रामजानकी मार्ग पर पहुंचे थे कि इसी दौरान उरुवा की तरफ से आ रहा ट्रेलर अचानक सामने आए बछड़े को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया।

बदायूं में नशेड़ी युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर बैठा तो हाईवे पर लगा लंबा जाम

ट्रेलर की चपेट में आने से राजेश दूबे सड़क पर गिर पड़े और वाहन का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया। हादसे में उनके पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। गनीमत रही कि वह ट्रेलर के अन्य पहियों की चपेट में आने से बच गए, अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था।

दिल्ली-मुंबई से कानपुर तक MD ड्रग्स की सप्लाई! एक करोड़ की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

घटना होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना देने के साथ घायल को तत्काल सीएचसी गोला पहुंचाने की व्यवस्था की। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मामले में आवश्यक कार्रवाई

उधर, हादसे के बाद लोगों ने ट्रेलर को रोककर उसके चालक को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना को लेकर इलाके में चर्चा बनी रही। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Location :  गोरखपुर

Published :  23 October 2026, 9:39 PM IST

Advertisement