बलिया में चोरों का आतंक… बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के आभूषण चोरी, इलाके में दहशत

बलिया के बांसडीह कस्बे के वार्ड नंबर-11 में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। परिवार वाराणसी गया था और गुरुवार देर शाम लौटने पर घटना का पता चला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इलाके में लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 23 October 2026, 8:38 PM IST
google-preferred

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह कस्बे में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। परिवार महज एक दिन के लिए घर बंद कर वाराणसी गया था। गुरुवार देर शाम जब लोग वापस लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी भी टूटी हुई थी। चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वाराणसी से लौटे तो टूटा मिला मकान का ताला

मामला बांसडीह कस्बे के वार्ड नंबर-11 का है। यहां रहने वाले सुरेश पांडेय अपनी पत्नी के साथ रहते हैं, जबकि उनके बेटे और बहू नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह सुरेश पांडेय घर में ताला लगाकर वाराणसी में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने गए थे। गुरुवार देर शाम घर लौटने पर उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला।

आंगनवाड़ी मानदेय पर महराजगंज में नाराजगी, सहायिका संगठन बोला- वादे के मुताबिक जारी हो शासनादेश

अंदर जाने पर कमरों में सामान बिखरा था और आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। उसमें रखे गहने और नकदी गायब थे। परिवार को समझते देर नहीं लगी कि घर में चोरी हुई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपये गायब

सुरेश पांडेय के मुताबिक, चोर घर से 50 हजार रुपये नकद के साथ सोने का मांगटीका, नथिया, झुमके, टॉप्स, बालियां, अंगूठियां, दो मंगलसूत्र और चेन समेत कई आभूषण ले गए। चांदी की पायल, दर्जनों बिछिया और नाक की कील भी चोरी हुए सामान में शामिल हैं। इनमें उनकी पत्नी और बहू के गहने भी थे।

परिवार के लिए यह नुकसान इसलिए भी बड़ा है, क्योंकि चोरी हुए आभूषणों में निजी और पारिवारिक महत्व के गहने शामिल हैं। घटना के बाद घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों का पता लगाने में जुटी है।

पिता की बाइक चुराना पड़ा भारी… एक हफ्ते बाद बेटे ने चोर को दबोचा, तलाशी में मिला चाबियों का जखीरा

लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि बांसडीह कस्बे और आसपास के इलाकों में पिछले कई महीनों से चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। वार्ड नंबर-7, डूहीं मूसी चट्टी, शाहपुर और बांसडीह-सहतवार मार्ग समेत कई जगहों पर घरों और दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान की चोरी भी शामिल है।

लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से पुरानी वारदातों का जल्द खुलासा करने और कस्बे में गश्त बढ़ाने की मांग की है। 

Location :  Ballia

Published :  23 October 2026, 8:38 PM IST

Related News

Advertisement