Sonbhadra: जाको राखे साइयां मार सके न कोय, सोनभद्र के सरकारी अस्पताल में घुसा अनियंत्रित ट्रेलर
सोनभद्र के सुकृत में अनियंत्रित ट्रेलर आयुष्मान आरोग्य मंदिर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। हादसे में महिला स्वास्थ्यकर्मी सुरक्षित रहीं, वहीं टक्कर की तीव्रता से आयुष्मान आरोग्य मंदिर की दीवार को भारी नुकसान पहुंचा।