सोने-चांदी की कीमतों में उछाल: निवेशकों की चांदी, खरीदार हैरान; जानें आज का लेटेस्ट रेट

ग्लोबल मार्केट में बढ़ती हलचल के बीच घरेलू बाजार (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। सोना 1,40,949 रुपये और चांदी 2,18,333 रुपये के स्तर पर खुलकर निवेशकों को हैरान कर रही है। जानिए क्या हैं आज के ताजा भाव।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 14 July 2026, 11:21 AM IST
google-preferred

New Delhi: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच कमोडिटी मार्केट में एक बार फिर तेजी का दौर लौट आया है। सुरक्षित निवेश के रूप में सोने और चांदी की मांग घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अचानक आसमान छूने लगी है।

मंगलवार (14 जुलाई) को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार की शुरुआत होते ही सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में जोरदार ब्लास्ट देखने को मिला, जिससे खुदरा खरीदारों की चिंताएं बढ़ गई हैं, जबकि निवेशकों के चेहरे खिल गए हैं।

MCX पर सोने की सेंचुरी

घरेलू वायदा बाजार (MCX) में आज सोने के बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट ने धमाकेदार ओपनिंग की। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले सीधे 640 रुपये की बड़ी बढ़त के साथ 1,40,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही इसने 1,41,000 रुपये का इंट्राडे हाई लेवल छू लिया।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में आई बड़ी कमजोरी, खरीदारी का है यह सही मौका

हालांकि, कुछ ही देर बाद इसमें मामूली सुधार देखा गया और यह 1,40,831 रुपये पर ट्रेड करने लगा। जानकारों का मानना है कि यदि यही ट्रेंड रहा, तो सोना जल्द ही अपने पुराने रिकॉर्ड स्तरों को चुनौती दे सकता है।

यूपी के 5 बड़े शहरों के गोल्ड रेट

  1. लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड लगभग 1,46,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  2. कानपुर में 24 कैरेट गोल्ड लगभग 1,46,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  3. गोरखपुर में 24 कैरेट गोल्ड लगभग 1,42,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  4. गाजियाबाद में 24 कैरेट गोल्ड लगभग 1,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  5. बरेली में 24 कैरेट गोल्ड लगभग 1,42,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की चमक हुई तेज

सोने की तर्ज पर चांदी के खरीदारों को भी आज तगड़ा झटका लगा है। MCX पर चांदी का सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 615 रुपये की छलांग लगाकर 2,18,333 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला।

बाजार में लिवाली इतनी मजबूत है कि खबर लिखे जाने तक यह 2,18,300 रुपये के आसपास टिकी हुई थी। दिन के ऊपरी स्तर पर चांदी ने 2,18,566 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जो इसके मजबूत होते सेंटिमेंट को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की लगातार दूसरे दिन तेजी, लखनऊ में 22 कैरेट का दाम 1,32,910 रुपये, जानें आज का ताजा भाव

ग्लोबल मार्केट का मिला-जुला रुख

अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में आज सोने और चांदी की चाल में थोड़ा अंतर देखने को मिला। जहां Comex पर सोना 15.40 डॉलर की तेजी के साथ 4,021.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, वहीं चांदी में मामूली मुनाफावसूली हावी रही।

चांदी का भाव 0.11 डॉलर टूटकर 57.86 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कच्चे तेल में आ रही तेजी और होर्मुज संकट के चलते बुलियन मार्केट को लगातार सपोर्ट मिल रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  14 July 2026, 10:57 AM IST

Related News

Advertisement