गहने बनवाने वाले ध्यान दें! दिल्ली से चेन्नई तक सोने-चांदी के रेट्स में भारी बदलाव, देखें अपने शहर की नई लिस्ट

सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी! अमेरिका-ईरान तनाव के बीच एमसीएक्स पर उछले दाम। अगर आप भी 22 कैरेट का कंगन या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई के आज के ताजा भाव।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 20 July 2026, 1:14 PM IST
google-preferred

New Delhi: अगर आप शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने की सोच रहे हैं या सोने में निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। वैश्विक बाजारों में जारी उथल-पुथल का सीधा असर घरेलू सर्राफा बाजार पर दिख रहा है।

20 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। एमसीएक्स (MCX) पर सोना 409 रुपये उछलकर 1,41,315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, वहीं चांदी में 3,187 रुपये की भारी तेजी आई है।

ग्लोबल टेंशन ने बिगाड़ा खेल

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस समय सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग के पीछे दो बड़े वैश्विक कारण हैं। पहला, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव, जिसके कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग अचानक बढ़ गई है।

सोने-चांदी के दामों में छह दिनों की उठा-पटक के बाद बड़ा ठहराव, जानिए आपके शहर में आज का लेटेस्ट रेट

दूसरा कारण, अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) की आगामी बैठक है, जिसमें ब्याज दरों को लेकर बड़ा फैसला होना है। इन वजहों से निवेशक सतर्क हैं और सोने में खरीदारी बढ़ा रहे हैं।

आज 22 कैरेट का कंगन कितने में मिलेगा?

त्योहारों और शादियों में सबसे ज्यादा मांग 22 कैरेट सोने के गहनों की होती है। अगर आप आज 10 ग्राम का सोने का कंगन खरीदने जाते हैं, तो देश की राजधानी दिल्ली में यह आपको 1,31,440 रुपये (बिना मेकिंग चार्ज और जीएसटी के) का पड़ेगा। वहीं, दिल्ली में शुद्ध 24 कैरेट सोना 1,43,430 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट का दाम 1,43,280 रुपये चल रहा है।

सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी: दिल्ली से लखनऊ तक गिरे दाम, जानें आज के लेटेस्ट रेट

चांदी भी हुई बेहद महंगी, चेन्नई सबसे आगे

सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी आम आदमी को चौंका रही है। दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ समेत देश के अधिकांश हिस्सों में एक किलो चांदी का भाव 2,30,000 रुपये तक पहुंच गया है।

वहीं, दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में चांदी और ज्यादा महंगी है, वहां आज एक किलो चांदी के लिए 2,35,000 रुपये चुकाने होंगे। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना 4,028 डॉलर और चांदी 57.24 डॉलर प्रति औंस पर मजबूती से ट्रेड कर रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  20 July 2026, 1:14 PM IST

Related News

Advertisement