सोने-चांदी के दामों में छह दिनों की उठा-पटक के बाद बड़ा ठहराव, जानिए आपके शहर में आज का लेटेस्ट रेट

ग्लोबल तनाव के बीच सोने और चांदी के दामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पिछले 7 दिनों में 24 कैरट गोल्ड 1040 रुपये तक सस्ता हो चुका है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के 10 बड़े शहरों में आज 24, 22 और 18 कैरट सोने का ताजा भाव और कीमतों में आई इस स्थिरता की असली वजह।

Updated : 19 July 2026, 9:19 AM IST
google-preferred

New Delhi: वैश्विक बाजारों से मिल रहे संकेतों के बीच आज भारतीय सर्राफा बाजार में शांति देखने को मिल रही है। पिछले करीब छह दिनों की भारी उठा-पटक के बाद आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, आज की इस स्थिरता के बावजूद पिछले सात दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 कैरट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत में 1040 रुपये की बड़ी गिरावट आ चुकी है।

क्यों टूट रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों पर इस समय अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का गहरा असर देखने को मिल रहा है। दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने से युद्ध का खतरा गहरा गया है। इस तनाव की वजह से दुनिया भर में महंगाई बढ़ने की चिंता खड़ी हो गई है।

महंगाई की इसी तेज रफ्तार को काबू में करने के लिए अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ाए जाने के आसार मजबूत हो गए हैं। जब भी ब्याज दरें बढ़ने की संभावना होती है, तो सोने जैसे एसेट्स (जिन पर कोई नियमित ब्याज नहीं मिलता) का आकर्षण कम हो जाता है, जिससे इनकी कीमतों पर दबाव बनता है। वहीं दूसरी तरफ, भू-राजनीतिक तनाव के साथ-साथ उद्योगों की तरफ से मांग में आई सुस्ती के कारण चांदी की कीमतों पर भी लगातार दबाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें-Gold Price Today: सोने की कीमतों में लौटी बड़ी गिरावट, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक औंधे मुंह गिरे दाम; जानें आज का नया भाव

7 दिनों में कितना सस्ता हुआ सोना?

बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी हलचल के बीच ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि सोना अपने पिछले स्तरों से काफी नीचे आ चुका है। बीते 11 जून को कीमतें स्थिर रहने के बाद अगले छह दिनों तक बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। इस दौरान 10 ग्राम 24 कैरट वाला सोना 1040 रुपये सस्ता हो गया, जबकि 22 कैरट वाले सोने के दाम में 950 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने का आज का भाव

देश के अलग-अलग शहरों में आज 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमतें इस प्रकार हैं-

शहर 24 कैरट का भाव 22 कैरट का भाव 18 कैरट का भाव
दिल्ली 1,43,440 रुपये 1,31,450 रुपये 1,07,620 रुपये
मुंबई 1,43,290 रुपये 1,31,350 रुपये 1,07,470 रुपये
कोलकाता 1,43,290 रुपये 1,31,350 रुपये 1,07,470 रुपये
चेन्नई 1,43,290 रुपये 1,31,350 रुपये 1,09,500 रुपये
बेंगलुरू 1,43,290 रुपये 1,31,350 रुपये 1,07,470 रुपये
हैदराबाद 1,43,290 रुपये 1,31,350 रुपये 1,07,470 रुपये
लखनऊ 1,43,440 रुपये 1,31,450 रुपये 1,07,620 रुपये
पटना 1,43,340 रुपये 1,31,400 रुपये 1,07,520 रुपये
जयपुर 1,43,440 रुपये 1,31,450 रुपये 1,07,620 रुपये
अहमदाबाद 1,43,340 रुपये 1,31,400 रुपये 1,07,520 रुपये

चांदी की चमक भी रही स्थिर, चेन्नई में सबसे महंगी

सोने की तरह ही चांदी के बाजार में भी आज ठहराव देखा गया। पिछले कुछ दिनों के सफर पर गौर करें तो 11 जून को एक किलो चांदी की कीमत में 5000 रुपये की भारी कटौती हुई थी। इसके बाद लगातार पांच दिनों तक इसके दाम स्थिर रहे। फिर 17 जुलाई को चांदी एक बार फिर 5000 रुपये प्रति किलो टूट गई। इस बड़ी गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन चांदी के दाम स्थिर बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Gold Price Today: सोना-चांदी दोनों में जोरदार उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी, क्या अब बनेगा नया रिकॉर्ड?

देश के चार बड़े महानगरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज एक किलो चांदी बिना किसी बदलाव के 2,30,000 रुपये के भाव पर बिक रही है। वहीं, चेन्नई में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है, जहां एक किलो चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 2,35,900 रुपये चुकाने होंगे।

Location :  New Delhi

Published :  19 July 2026, 9:11 AM IST

Related News

Advertisement