Dynamite News की डिजिटल दुनिया में नई उड़ान : 15 जुलाई को होगा समृद्धि स्टूडियो का शुभारंभ, जुटेंगे कई दिग्गज

डाइनामाइट न्यूज़ डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करने जा रहा है। 15 जुलाई को नई दिल्ली स्थित हेड ऑफिस, उद्यान मार्ग में 24x7 समृद्धि स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। इस खास अवसर पर भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश रहे डॉ. डी.वाई. चंद्रचूड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 11 July 2026, 5:55 PM IST
google-preferred

New Delhi : डाइनामाइट न्यूज़ अपनी डिजिटल दुनिया में एक नई शुरुआत करने जा रहा है। 15 जुलाई नई दिल्ली स्थित अपने हेड ऑफिस, उद्यान मार्ग में समृद्धि स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया जाएगा।

इस खास मौके पर भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश रहे डॉ. डी.वाई. चंद्रचूड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में डाइनामाइट न्यूज़ की चेयरपर्सन रानी टिबड़ेवाल, एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश समेत मीडिया जगत की कई जानी-मानी हस्तियां और अन्य अतिथि शामिल होंगे।

आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टूडियो

समृद्धि स्टूडियो एक अत्याधुनिक 24x7 स्टूडियो है। जिसे डिजिटल पत्रकारिता की नई जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां लाइव न्यूज कवरेज, इंटरव्यू, खास कार्यक्रम, डिजिटल शो, पॉडकास्ट और अन्य मल्टीमीडिया कंटेंट आसानी से तैयार किए जा सकेंगे।

स्टूडियो की खासियत

यह स्टूडियो नई तकनीक से लैस है। जिससे डाइनामाइट न्यूज़ को लाइव स्ट्रीमिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बेहतर और तेज न्यूज पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Location :  New Delhi

Published :  11 July 2026, 5:53 PM IST

Advertisement