हिंदी
विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
Nainital: नैनीताल जिले के प्रसिद्ध कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में वीकेंड के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक कैंची धाम पहुंचते हैं, जिसके कारण कई बार यातायात व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुगम और सुरक्षित यातायात बनाए रखने के लिए नई व्यवस्था लागू की है।
क्या है पूरी खबर?
पुलिस के अनुसार, वीकेंड के दौरान अल्मोड़ा और रानीखेत से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़ और मुक्तेश्वर मार्ग के जरिए हल्द्वानी भेजा जाएगा, ताकि कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके। वहीं हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से चलेंगे, जबकि अन्य भारी वाहनों को ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार भवाली के मस्जिद तिराहे से पहले रोका जा सकता है या उन्हें रामगढ़ और खुटानी मार्ग की ओर भेजा जाएगा।
रामनगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम देख सामान समेटकर भागे दुकानदार; जानें फिर क्या हुआ
श्रद्धालुओं को मंदिर दर्शन के लिए भेजा
इसके अलावा भीमताल मार्ग से आने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के जरिए भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंचाया जाएगा। इसी तरह नैनीताल और गेठिया मार्ग से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा और वहां से भी शटल सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिर दर्शन के लिए भेजा जाएगा।
नैनीताल की पहाड़ी पर बसा वो मंदिर, जहां जुड़ी हैं Neem Karoli Baba की कई मान्यताएं; पढ़ें रोचक कहानी
ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान का पालन
पुलिस प्रशासन ने सभी पर्यटकों, श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वीकेंड के दौरान लागू किए गए ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान का पालन करें तथा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सभी को सुरक्षित और सुचारु यात्रा का लाभ मिल सके।
Location : नैनीताल
Published : 14 March 2026, 9:38 PM IST
Topics : Bhimtal Kainchi Dham Nainital Uttarakhand Police