तीन महीने पहले सजी थी हाथों में मेहंदी, अब मिली इस हाल में, आखिर क्या हुआ

नैनीताल के रामनगर में शुक्रवार को एक नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थिति में सुसाइड कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 May 2026, 4:10 AM IST
google-preferred

Nainital: रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र चिलकिया में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि महिला की शादी को अभी महज तीन महीने ही हुए थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान चिलकिया गांव निवासी मधु देवी पत्नी खीम सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मधु देवी ने शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

तीन महीने पहले हुई थी शादी

परिजनों के मुताबिक मधु देवी का विवाह 9 फरवरी 2026 को हुआ था। अभी विवाह को तीन महीने भी पूरे नहीं हुए थे। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले ही महिला का भाई उसे मायके से वापस ससुराल छोड़कर गया था। ऐसे में अचानक हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

उत्तराखंड में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान से करोड़ों के लेनदेन में रुड़की की युवती गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर पुलिस का छापा

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों की ओर से यदि कोई तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों का इंतजार कर रही है।

राबड़ी देवी को फिर मिला बंगला खाली करने का नोटिस, मंत्री नंद किशोर को आवंटित हुआ आवास

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं, नवविवाहिता की अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Nainital

Published :  30 May 2026, 4:05 AM IST

Advertisement