हिंदी
सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना इलाके से शुक्रवार को एक महिला ने डायल 112 पुलिस को आरोप लगाते हुए बताया कि पड़ोसी युवक ने मेरी करीब ढाई साल की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी।
ढाई वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने डायल 112 पुलिस को आरोप लगाते हुए फोन पर बताया कि पड़ोस के रहने वाले शिव प्रसाद नाम के युवक ने मेरी ढाई वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, सनसनीखेज की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, डेरापुर पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू कर दी गई।
यूपी में मौसम का बिगड़ रहा मिजाज; गोरखपुर-कानपुर समेत इन 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। वही, इस सनसनीखेज की घटना की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस अधिकारी ने दी घटना की जानकारी
डेरापुर पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 05 जून को थाना मंगलपुर क्षेत्र के एक गांव से महिला द्वारा यूपी - 112 पुलिस को सूचना दी गयी कि एक बच्ची जिसकी उम्र 02 वर्ष 08 माह है, उसके साथ एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना कारित की गयी है। सूचना पर तत्काल पुलिस एवं उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
आरोपी जिसकी पहचान शिवप्रसाद उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है। उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है। पीड़िता को मेडिकल के लिये भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Location : Kanpur
Published : 5 June 2026, 10:38 PM IST
Topics : Crime UP Police Kanpur Dehat News mangalpur police rape of innocent girl Rape of minor girl