जिसे बच्चों की हिफाजत करनी थी, उसी पर लगे सनसनीखेज आरोप; गोरखपुर में हर कोई हैरान

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। आरोप है कि पिता ने दोनों बच्चों को विषाक्त पदार्थ दिया था। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतक बच्चों के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 5 June 2026, 10:57 PM IST
google-preferred

Gorakhpur : गीडा थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि एक पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों को विषाक्त पदार्थ दे दिया। जिसके बाद दोनों की हालत गंभीर हो गई। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

रात में मिली सूचना, पुलिस ने संभाला मोर्चा

पुलिस के अनुसार 4 जून की रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि थाना गीडा क्षेत्र के बरवा सेक्टर-5 में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों को विषाक्त पदार्थ दे दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को गंभीर हालत में उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान दोनों मासूमों ने तोड़ा दम

अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चों को बचाने का हरसंभव प्रयास किया। उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में 8 वर्षीय परी और 5 वर्षीय अक्षत शामिल हैं। बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातम का माहौल छा गया।

गोरखपुर में आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 44 केंद्रों पर अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

बाबा की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। मृतक बच्चों के बाबा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना गीडा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

पुलिस कर रही अग्रिम विधिक कार्रवाई

पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं क्षेत्राधिकारी गीडा ने भी मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  5 June 2026, 10:53 PM IST

Advertisement