फोन पर बात करते सड़क पार कर रही थी महिला, घर पहुंची लाश

कानपुर के नौबस्ता चौराहे पर फोन पर बात करते हुए सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 21 April 2026, 7:19 PM IST
google-preferred

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में लापरवाही और तेज रफ्तार ने एक और जिंदगी छीन ली। फोन पर बात करते हुए सड़क पार कर रही 38 वर्षीय महिला को ट्रक ने इतनी बेरहमी से कुचला कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया जबकि परिवार में मातम पसरा है।

नौबस्ता चौराहे पर हुआ हादसा

घटना नौबस्ता चौराहा की है जहां यशोदानगर निवासी इशरत खान सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

काम से लौट रही थी इशरत

परिजनों के अनुसार, इशरत खान पेशे से डिजाइनर थीं और शहर के कई स्कूलों के लिए बच्चों के कपड़े तैयार करती थीं। मंगलवार सुबह वह काकादेव स्थित एक स्कूल में डिजाइनर ड्रेस देने गई थीं। वहां से लौटते समय हादसा हो गया।

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले बिहार के सीएम सम्राट, शिष्टाचार या सियासी संकेत?

फोन पर बात करते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय उनके फोन पर कॉल आ गया था। वह बात करते-करते सड़क पार कर रही थीं तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

चालक फरार, मौके पर लगा जाम

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

घरवाले को छोड़कर भागी थी महिला, अब बाहरवाले ने कर दिया गंदा कांड, पढ़ें महराजगंज की सनसनीखेज खबर

मां ने देखा शव, हो गई बदहवास

पुलिस को महिला के पास मिले दस्तावेजों से परिजनों को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मां अपनी बेटी का शव देखकर सन्न रह गई और बदहवास हो गई। परिवार के अन्य सदस्य भी रो-रोकर बेहाल हैं।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kanpur

Published :  21 April 2026, 7:19 PM IST

Advertisement