यूपी में अमेठी, कानपुर देहात, कुशीनगर समेत कई मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य बदले गये, देखिये सूची

उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा अनुभाग ने मंगलवार को राज्य में अमेठी, कानपुर देहात, कुशीनगर समेत कई मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्यों का तबादला कर दिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 21 July 2026, 7:08 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य के मेडिकल कॉलेजों में बड़ा फेरबदल किया। अमेठी, कानपुर देहात, कुशीनगर, बुलंदशहर समेत राज्य में स्थित कई मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को बदल दिया गया और नई नियुक्तियां की गई।

उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा अनुभाग ने मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को बदलने और नई नियुक्तियां करने की अधिसूचना जारी की है।

अमेठी से कुशीनगर तक बदली जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, डॉ. रीना शर्मा, जो वर्तमान में अयोध्या के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष हैं, उन्हें स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, अमेठी का नया प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है।

शक्तिपीठ में दर्शन, गौशाला में सेवा; जानिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय दौरे का पूरा शेड्यूल

वहीं डॉ. अम्बरीश कुमार गुप्ता, जो कन्नौज राजकीय मेडिकल कॉलेज में फार्माकोलॉजी विभाग के आचार्य हैं, उन्हें कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज का प्रधानाचार्य बनाया गया है।

बुलंदशहर और बिजनौर में भी नई तैनाती

सरकार ने डॉ. संगीता अनेजा, जो अब तक पीलीभीत मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य थीं, उन्हें स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बुलंदशहर का नया प्रधानाचार्य नियुक्त किया है।

इसके अलावा डॉ. ललिता चौधरी, जो मेरठ राजकीय मेडिकल कॉलेज में फिजियोलॉजी विभाग की आचार्य हैं, उन्हें बिजनौर मेडिकल कॉलेज का प्रधानाचार्य बनाया गया है।

कुशीनगर में डॉ. कन्हैया प्रसाद को मिली जिम्मेदारी

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में डॉ. कन्हैया प्रसाद, जो मेडिसिन विभाग के आचार्य हैं, उन्हें प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा गया है। विभाग को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संस्थान की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

साहब! कागजी पचड़े बंद करो, किसानों को खाद दो; देवरिया में भाकियू का जोरदार प्रदर्शन, उठीं कई बड़ी मांगें

सरकार का फोकस बेहतर मेडिकल शिक्षा पर

चिकित्सा शिक्षा विभाग का कहना है कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य मेडिकल कॉलेजों में नेतृत्व को मजबूत करना है, ताकि पढ़ाई, शोध, अस्पताल प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

Location :  Lucknow

Published :  21 July 2026, 7:08 PM IST

Related News

Advertisement