BKU की रात की महापंचायत में उमड़े 300 ट्रैक्टर, गन्ने का भाव 600 करने और बिजली सुधार की उठी मांग

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में अनोखी रात की किसान महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें सदर ब्लॉक से करीब 300 ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे किसानों ने भारी उत्साह दिखाया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 18 September 2026, 12:20 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: भारतीय किसान यूनियन (BKU) की अगुवाई में आयोजित रात की 'किसान महापंचायत' को लेकर किसानों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सदर ब्लॉक इलाके से किसान लगभग 300 ट्रैक्टरों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जिससे पूरा मैदान लोगों से भर गया।

पहली बार रात में किसान महापंचायत

किसानों का कहना है कि रात में होने वाली यह महापंचायत अपने आप में अनोखी है। अपनी तरह की इस पहली बैठक को लेकर किसानों में काफी उत्सुकता है। कार्यक्रम में शामिल किसानों ने संगठन और किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के मंच से घोषित होने वाले फैसलों और भविष्य की रणनीतियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar: तितावी में दिन निकलते ही मुठभेड़, पुलिस की गोली से बदमाश घायल; कांबिंग में 3 साथी गिरफ्तार

बिजली और गन्ने को लेकर किसानों की मांगें

महापंचायत के दौरान किसानों ने अपनी मुख्य मांगें भी रखीं। वे मांग कर रहे हैं कि 2-किलोवाट बिजली कनेक्शन की क्षमता को बढ़ाकर 4 किलोवाट किया जाए। इसके अलावा गन्ने की खरीद कीमत को 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग भी उठाई गई। किसानों का तर्क है कि खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए बेहतर कीमत मिलना जरूरी है।

यह भी पढ़ें - Muzaffarnagar: विश्वकर्मा जयंती से पहले फिर बढ़ा विवाद, शोभायात्रा की कमान को लेकर आमने-सामने दो गुट

संगठन के समर्थन में किसानों की भारी भीड़

सदर ब्लॉक के किसानों ने कहा कि वे संगठन का समर्थन करने और अपनी मांगों को मनवाने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए हैं। ट्रैक्टरों के काफिले के साथ किसानों के पहुंचने से कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। अब सबकी नजरें महापंचायत में हो रही चर्चाओं और संगठन द्वारा तय की जाने वाली भविष्य की रणनीति पर टिकी हैं।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  18 September 2026, 12:20 PM IST

Advertisement