दिग्गज नेताओं समेत 400 किसानों पर FIR, थाना प्रभारी से कहा था- वर्दी फाड़ देंगे…वेस्ट यूपी में मचा बवाल
एसएसपी कार्यालय पर धरने के दौरान हंगामा, जाम और थाना प्रभारी को धमकी देने के मामले में भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत करीब 400 कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है।