राकेश टिकैत की गिरफ्तारी: मुजफ्फरनगर में किसान धरने पर बैठे, सरकार की दी ये चेतावनी

उड़ीसा में किसान पंचायत में शामिल होने आए राकेश टिकैत को गिरफ्तार कर लिया गया। मुजफ्फरनगर में BKU कार्यकर्ता थानों पर धरने पर बैठ गए। किसान नेता नीरज पहलवान का कहना है कि रिहाई तक आंदोलन जारी रहेगा। सड़क जाम और “जेल भरो आंदोलन” की चेतावनी भी दी गई है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 31 March 2026, 2:57 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उड़ीसा के भुवनेश्वर में किसान पंचायत में शामिल होने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में तनाव फैल गया। गिरफ्तारी के विरोध में जिले के कई थानों पर BKU कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। किसान नेता और समर्थक कह रहे हैं कि जब तक टिकैत और अन्य किसानों को रिहा नहीं किया जाएगा, धरना जारी रहेगा।

किसानों ने किया धरना प्रदर्शन शुरू

राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही मुजफ्फरनगर में हलचल तेज हो गई। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। चरथावल, कोतवाली नगर सहित कई थानों में किसानों की भीड़ जुटने लगी।

Crime News: मुजफ्फरनगर में बड़ा खुलासा, इंटरनेशनल कॉल को लोकल बनाकर करोड़ों का खेल… पढे़ं पूरी खबर

किसानों ने बताया कि जब तक राकेश टिकैत की रिहाई नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इसके तहत सड़कों को जाम करने और जेल भरो आंदोलन शुरू करने की भी तैयारी है।

मुजफ्फरनगर में 8 दिन के मासूम की मौत पर बवाल, अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लगाये ये गंभीर आरोप

BKU का सख्त रुख

जिला उपाध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि राकेश टिकैत की गिरफ्तारी गलत है। जब तक उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा, हमारा धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो हम सड़क जाम और जेल भरो आंदोलन भी करेंगे। आसपास के गांवों से हम लोग किसानों को इकट्ठा कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश ही नहीं, आसपास के सभी राज्यों में किसानों का धरना शुरू हो चुका है। सरकार को झुकना होगा। अगर हमें बलिदान भी देना पड़ा तो उसके लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 31 March 2026, 2:57 AM IST

Advertisement