रेल पटरियों पर किसानों का धरना, रेल यातायात बाधित
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (केएमसी) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतमाला परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि के कथित अपर्याप्त मुआवजे को लेकर अमृतसर जिले के देवीदासपुरा गांव में बृहस्पतिवार को रेलवे पटरी पर धरना दिया और रेल यातायात बाधित कर दिया।