हिंदी
राकेश टिकैत (Img : Google)
Ghaziabad : गाजियाबाद में किसान आंदोलन की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है। भारतीय किसान यूनियन भारतीय किसान यूनियन की ओर से 25 मई को कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाली विशाल किसान-मजदूर महापंचायत को लेकर माहौल पूरी तरह से सियासी रंग ले चुका है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में कार्यक्रम सरकार और प्रशासन के सामने किसानों की ताकत दिखाने के रूप में देखा जा रहा है।
इस महापंचायत का मुख्य फोकस किसानों और मजदूरों की समस्याओं को सीधे प्रशासन के सामने रखना है। जमीन, मुआवजा, फसल मूल्य और स्थानीय स्तर पर अटकी मांगों को लेकर संगठन ने साफ किया है कि अब आवाज और तेज की जाएगी। गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में होने वाला यह आयोजन सिर्फ एक सभा नहीं बल्कि शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में मेरठ मंडल के सभी जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निर्देश दिया गया है। संगठन का कहना है कि यह समय एकजुट होकर किसान और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का है।
महापंचायत को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय नेताओं ने काजीपुर, नायफल और दुर्रियाई जैसे गांवों में लगातार बैठकें शुरू कर दी हैं। इन बैठकों में किसानों से अपील की जा रही है कि वे 25 मई को भारी संख्या में गाजियाबाद पहुंचकर अपनी भागीदारी दर्ज कराएं। गांवों में माहौल पूरी तरह से आंदोलनात्मक होता दिख रहा है।
Location : Ghaziabad
Published : 20 May 2026, 8:57 PM IST
Topics : BKU farmer protest ghaziabad news Rakesh Tikait UP News