आज का पेट्रोल-डीजल रेट: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से मुंबई-पटना तक जानें प्रति लीटर तेल और LPG के ताजा दाम

देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद 15 राज्यों में पेट्रोल ₹100 प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई और पटना समेत कई शहरों में ईंधन महंगा हुआ है। वहीं घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 May 2026, 7:58 AM IST
google-preferred

New Delhi: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जेब पर बड़ा असर डालना शुरू कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के चलते देशभर में ईंधन महंगा हो गया है। बुधवार, 20 मई 2026 को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे, लेकिन हाल ही में हुई बढ़ोतरी का असर अब भी बना हुआ है। देश के 15 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी है।

हाल ही में क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

सरकारी तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देते हुए हाल के दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी इजाफा किया है। 15 मई को पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद करीब 1 रुपये प्रति लीटर और बढ़ाए गए। साल 2022 के बाद यह पहली बार है जब ईंधन की कीमतों में इतनी बड़ी तेजी देखने को मिली है।

कच्चे तेल की कीमत बनी बड़ी वजह

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह है। युद्ध शुरू होने से पहले कच्चा तेल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इससे घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ गया, जिसके चलते उन्हें कीमतें बढ़ानी पड़ीं।

जानिए प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

दिल्ली में पेट्रोल करीब रुपए  99.80 और डीजल रुपए  90.45 प्रति लीटर बिक रहा है। नोएडा में पेट्रोल रुपए  100 के पार पहुंच चुका है, जबकि डीजल भी महंगा हुआ है। गाजियाबाद में पेट्रोल लगभग रुपए 99.95 और डीजल रुपए 90.70 प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल रुपए 106 से ऊपर और डीजल रुपए 94 प्रति लीटर के करीब बना हुआ है। पटना में पेट्रोल रुपए 107 के आसपास पहुंच गया है, जिससे बिहार देश के सबसे महंगे ईंधन वाले राज्यों में शामिल हो गया है।

दिल्ली-NCR में तीन दिन ट्रकों के चक्के जाम, इस फैसले से फूटा गुस्सा

एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई शहरों में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर ₹1,000 के करीब पहुंच गया है। बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस की कीमतों ने भी आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।

शहर पेट्रोल का रेट (प्रति लीटर) डीजल का रेट (प्रति लीटर)
नई दिल्ली रुपए 98.64 रुपए 91.58
नोएडा रुपए 98.91 रुपए 92.21
गुरुग्राम रुपए 99.29 रुपए 91.80
लखनऊ रुपए 98.40 रुपए 91.73
चंडीगढ़ रुपए 98.10 रुपए 86.09
मुंबई रुपए 107.59 रुपए 94.08
कोलकाता रुपए 109.70 रुपए 96.07
चेन्नई रुपए 104.46 रुपए 96.11
बेंगलुरू रुपए 107.12 रुपए 95.04
हैदराबाद रुपए 111.38 रुपए 99.95
जयपुर रुपए 109.32 रुपए 94.50
पटना रुपए 110.02 रुपए 96.05
भुवनेश्वर रुपए 105.05 रुपए 96.68
तिरुअनंतपुरम रुपए 111.71 रुपए 100.60

आम लोगों पर बढ़ा महंगाई का दबाव

पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता। परिवहन लागत बढ़ने से खाने-पीने की चीजों और रोजमर्रा के सामान की कीमतें भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

आपके शहर में LPG का रेट

शहर 14.2 किलो (घरेलू सिलेंडर) 19 किलो (कमर्शियल सिलेंडर)
जयपुर रुपए 916.50 रुपए 3,099.00
बेंगलुरु रुपए 915.50 रुपए 3,152.00
देहरादून रुपए 932.00 रुपए 3,129.00
इंदौर रुपए 941.00 रुपए 3,176.50
हैदराबाद रुपए 965.00 रुपए 3,315.00
रायपुर रुपए 984.50 रुपए 3,294.50
अंडमान रुपए 989.00 रुपए 3,490.00
पटना रुपए 1,002.50 रुपए 3,346.50

Location :  New Delhi

Published :  20 May 2026, 7:58 AM IST

Advertisement