Mainpuri: छात्रों पर बर्बरता से गरमाई मैनपुरी की राजनीति; DM दफ्तर में सौंपा ज्ञापन, जानिए छात्रों के समर्थन में क्यों उतरे किसान
मैनपुरी में अहिल्याबाई होलकर किसान सेवा संगठन ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर छात्रों की रिहाई, जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।