हिंदी
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज मैनपुरी जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी मैनपुरी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में उन्होंने अवैध रूप से चल रहे ओवरलोड डंपरों और ट्रकों को तत्काल बंद करने की मांग की है। किसान यूनियन का कहना है कि इन वाहनों के कारण जिले में आए दिन हादसे हो रहे हैं और प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी ने डायनामाइट न्यूज़ से खास बातचीत में बताया कि उन्होंने कई बार जिलाधिकारी मैनपुरी को ज्ञापन दिया है, जिसमें ओवरलोड ट्रकों और डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। उनका कहना था कि इन ओवरलोड वाहनों के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। कभी-कभी तो यह वाहनों की चपेट में आकर पूरा परिवार तक खत्म हो जाता है। इसके बावजूद प्रशासन इन वाहनों पर लगाम लगाने में नाकाम रहा है।
Location : Mainpuri
Published : 29 November 2025, 3:48 PM IST