बदायूं में थाने पर हंगामा: किसानों का फूटा गुस्सा, कहा- कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस के खिलाफ…

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ रोष जताया। संगठन ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 29 March 2026, 4:19 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं के बिनावर थाने में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक पीड़ित की फरियाद अनसुनी रहने का आरोप सामने आया और मामला अचानक तूल पकड़ गया। इंसाफ की आस में भटक रहे पप्पू सागर की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ खुलकर आक्रोश जताया। हालात ऐसे बने कि पूरे इलाके में हलचल मच गई।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित पप्पू सागर का आरोप है कि उन्होंने बिनावर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। उनका कहना है कि “थाना पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है।” इसी से परेशान होकर उन्होंने शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

दादरी की रैली में अखिलेश का सियासी ‘धमाका’… PDA पर बड़ा ऐलान, भाजपा पर तीखे वार!

भाकियू का थाने पर प्रदर्शन

मामले ने रविवार को नया मोड़ ले लिया जब भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के दर्जनों कार्यकर्ता पीड़ित के समर्थन में बिनावर थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की। थाने के बाहर काफी देर तक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन चलता रहा, जिससे माहौल गरमा गया।

दादरी में गरजे अखिलेश यादव: नोएडा एयरपोर्ट के बारे में बोली ऐसी बात; भाजपा वालों के छूटे पसीने!

आंदोलन की चेतावनी

दूसरी तरफ, इस मामले को लेकर भाकियू नेताओं ने साफ कहा कि अगर जल्द ही मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने पीड़ित को इंसाफ दिलाने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।

Fatehpur: मंदिर में मर्यादा तार-तार, छोटी काली जी मंदिर में ‘सांस्कृतिक’ कार्यक्रम की आड़ में फूहड़ता! जानें मामला

क्या है पुलिस का पक्ष?

बता दें कि समाचार लिखे जाने तक बिनावर पुलिस की ओर से इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि एसएसपी कार्यालय में दी गई शिकायत पर नियमानुसार जांच की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 29 March 2026, 4:19 PM IST

Advertisement