हिंदी
आरोपी बाबा उर्फ मुन्ना उर्फ हसीनउल्ला गिरफ्तार (Img: AI Generated Image)
Fatehpur: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने 50 हजार रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी बाबा उर्फ मुन्ना उर्फ हसीनउल्ला को फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी थाना औंग में दर्ज वर्ष 2014 के एक लूट के मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी रेलवे स्टेशन फतेहपुर के पास 30 जून 2026 की रात करीब 12:35 बजे की गई।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि इनामी आरोपी किसी से मिलने फतेहपुर आने वाला है। सूचना मिलने के बाद एसटीएफ की टीम ने रेलवे स्टेशन के आसपास निगरानी शुरू की। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, टीम ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में एसटीएफ के निरीक्षक शिवनेत्र सिंह, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, उपनिरीक्षक रामनरेश, मुख्य आरक्षी अमित कुमार और कमांडो रामविलास शामिल रहे।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 22 दिसंबर 2014 को उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर थाना औंग क्षेत्र में अजंता होटल के सामने एक राहगीर से 9 लाख रुपये की लूट की थी। इसी मामले में उसके खिलाफ थाना औंग में मुकदमा दर्ज हुआ था और बाद में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
36 साल पुराने सरला भट्ट हत्याकांड में नया मोड़, यासीन मलिक समेत 5 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पुलिस से बचने के लिए वह वर्ष 2014 से लगातार दक्षिण भारत के कई राज्यों में छिपकर रह रहा था। उसने महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा और कर्नाटक में अलग-अलग नामों से रहकर ट्रक चालक का काम किया। वह समय-समय पर अपने परिवार से मिलने के लिए अपने घर आता था, लेकिन पुलिस की नजर से बचा रहता था।
गेट पर रुक गया ‘VIP बेटा’, अंदर गूंज रहा था CM का संबोधन… सुरक्षा ने क्यों दिखाया सख्त रुख?
एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद थाना औंग पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी को संबंधित मुकदमे में दाखिल कर लिया गया है। अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस के अनुसार बाबा उर्फ मुन्ना उर्फ हसीनउल्ला के खिलाफ थाना औंग, फतेहपुर में वर्ष 2014 में धारा 394, 411 और 120बी के तहत लूट का मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2016 में धारा 174ए के तहत भी उसके खिलाफ एक अन्य मामला दर्ज किया गया था। लंबे समय से फरार रहने के कारण उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसके बाद एसटीएफ लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
Location : Fatehpur
Published : 30 June 2026, 5:18 PM IST