Live Now

UP Live News: उन्नाव में जमीनी विवाद में 7 साल की मासूम की हत्या, मुज़फ्फरनगर में हिंदू युवती से गैंगरेप, पढ़ें सभी बड़ी खबर

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Updated : 6 September 2026 , 9:11 AM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 06 Sep 2026 09:11 AM (IST)

      महराजगंज के सिसवा में मिट्टी और कीचड़ से सने नवजात को देख सहम उठे लोग

      महराजगंज के नगरपालिका सिसवा कस्बे के वार्ड नम्बर पांच गांधी नगर के नारी टोला में शनिवार की देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे मिट्टी और कीचड़ से सना एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा मिला। गनीमत रही कि सही समय पर लोगों की नजर पड़ गई और तत्परता से अस्पताल पहुंचाने के कारण नवजात को नया जीवन मिल सका।

    • 06 Sep 2026 09:09 AM (IST)

      कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, NRI सिटी के पास दिखा मगरमच्छ

      कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने के बीच व इलाकों में जलभराव के चलते सड़कों के आसपास मगरमच्छ दिखाई देने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वायरल वीडियो NRI सिटी के पास का बताया जा रहा है, जहां सड़क किनारे मगरमच्छ दिखाई देने के बाद राहगीरों के बीच हलचल मच गई। हालांकि डाइनामाइट न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    • 06 Sep 2026 09:06 AM (IST)

      बदायूँ में पुलिस मुठभेड़

      बदायूँ के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में पुलिस के 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत हुई मुठभेड़ में कुख्यात भैंस चोर शौकीन उर्फ शानू दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी के पास से एक तमंचा और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। उस पर चोरी के तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

    • 06 Sep 2026 08:52 AM (IST)

      चकरोड से अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद

      रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के पूरे बाबू गांव में चकरोड से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम के सामने भारी विरोध देखने को मिला। कार्रवाई के दौरान एक किसान के अचानक बेहोश हो जाने से हड़कंप मच गया और टीम को वापस लौटना पड़ा। इस मामले में लेखपाल की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    • 06 Sep 2026 08:50 AM (IST)

      सड़क न होने के कारण कीचड़ से गुजरने को मजबूर ग्रामीण

      संभल जिले की गुन्नौर तहसील के ईशमपुर डांडा गांव में बदहाल सड़क विकास के दावों की पोल खोल रही है। यहां ग्रामीणों को अपने परिजनों की अर्थी भी कीचड़ भरे रास्तों से ले जाने को विवश होना पड़ रहा है। इस अमानवीय स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

       

    • 06 Sep 2026 08:47 AM (IST)

      ललितपुर में नदी में डूबा युवक

      ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली शहजाद नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक के अचानक लापता होने से परिजनों में कोहराम मच गया है। नदी के तेज बहाव और गहराई के बीच युवक के लापता होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवक की सघन तलाश की जा रही है।

    • 06 Sep 2026 08:46 AM (IST)

      बागपत में भीषण सड़क हादसा

      बागपत कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्र वंदना चौक के पास हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां डिवाइडर से टकराकर ईंटों से भरा एक अनियंत्रित ट्रक श्रद्धालुओं से भरी बस पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार 52 श्रद्धालुओं में से 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी श्रद्धालु राजस्थान के बागड़ धाम से दर्शन कर अपने घर वापस लौट रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

    • 06 Sep 2026 08:45 AM (IST)

      फर्रुखाबाद में सनसनीखेज हादसा, ट्रांसफार्मर के नीचे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव

      फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पांचाल घाट चौकी क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर के नीचे युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच और हालात को देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत करंट लगने की वजह से हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

    • 06 Sep 2026 08:43 AM (IST)

      यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के उप-राज्यपाल

      भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। वह अपने लंबे प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव के साथ अब इस द्वीप समूह के प्रशासनिक कामकाज की कमान संभालेंगे।

    • 06 Sep 2026 08:42 AM (IST)

      मुज़फ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात

      मुज़फ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र के छपार गांव में एक हिंदू युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी समीर ने फोन कर युवती को अपने घर बुलाया था, जहां उसने सलमान और वलीम के साथ मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राज्यमंत्री कपिल देव ने पीड़िता के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सख्त कानूनी कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया है।

    • 06 Sep 2026 08:41 AM (IST)

      उन्नाव के बांगरमऊ में खूनी संघर्ष

      उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बल्लापुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई खूनी मारपीट के दौरान सात वर्षीय मासूम रेशमा की दर्दनाक मौत हो गई। आरोप है कि चाचा ने अपने बेटे रिजवान के साथ मिलकर बच्ची के सिर पर डंडों से ताबड़तोड़ वार किए थे। गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज के दौरान रेशमा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी जांच जारी है।

Location :  Lucknow

Published :  6 September 2026, 8:33 AM IST

Related News

Advertisement