हिंदी
तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
Kaushambi: महेवाघाट थाना क्षेत्र में यमुना ब्रिज के पास शनिवार को नहाने गए तीन मासूम गहरे पानी में डूब गए। हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई। घंटों की मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए।
बताया गया कि मृतकों में शनि (4) पुत्र राजेश निषाद, कारण (7) पुत्र राजेश निषाद और बृजेंद्र (5) पुत्र सोनू निषाद शामिल हैं। तीनों बच्चे यमुना ब्रिज के पास नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मौक पर जुटी लोगों की भीड़
सूचना पर महेवाघाट पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारकर बच्चों की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद तीनों के शव नदी से बाहर निकाले गए।
महेवाघाट थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि यमुना में डूबने से तीन बच्चों की मौत हुई है। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Location : Kaushambi
Published : 6 September 2026, 3:30 AM IST