महराजगंज में मचा कोहराम, मनहूस पोखरे ने निगली मासूम जिंदगियां, तीन किशोरों की डूबकर दर्दनाक मौत; गांव में मातम
महराजगंज के सिसवा में रविवार का दिन तीन परिवारों के लिए जिंदगी का सबसे दर्दनाक दिन बन गया। निर्माणाधीन पोखरे में नहाने गए चार किशोरों में से तीन गहरे पानी में समा गए। एक किशोर किसी तरह बच निकला और उसने मदद के लिए दौड़ लगाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।