हिंदी
पोखरे में डूबने से तीन बच्चों की मौत (Img: Dynamite News)
Maharajganj: कोठीभार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 मीराबाई नगर के पोखरा टोला में रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। निर्माणाधीन पोखरे में नहाने गए चार किशोरों में से तीन की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और परिवारों में कोहराम छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोखरा टोला निवासी राजबीर (13) पुत्र उमेश यादव, नीतीश यादव (14) पुत्र रमेश यादव, रोहन (13) पुत्र रामलखन तथा कृष्णा रौनियार (15) पुत्र कबूतर रौनियार रविवार को निर्माणाधीन पोखरे में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान नीतीश, रोहन और कृष्णा अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद राजबीर किसी तरह बाहर निकलकर भागा और परिजनों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- एक छोटी सी लापरवाही ने मचा दिया हड़कंप! सिसवा में नहाने गए तीन मासूम डूबे, 2 जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे जंग
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। कोठीभार थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से तीनों किशोरों को पोखरे से बाहर निकालकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें- पापा फंदे से लटके थे, मम्मी चिल्ला रही थी और मासूम बनाता रहा वीडियो, आखिर कैसे खूबसूरत लव मैरिज को लगा ग्रहण?
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में मातम पसरा है और हर किसी की आंखें नम हैं। पुलिस ने तीनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Location : Maharajganj
Published : 2 August 2026, 3:44 PM IST