Maharajganj: जब अचानक वन स्टॉप सेंटर पहुंचे डीएम-एसपी, कर्मचारियों में मच गई हलचल

महराजगंज में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए संचालित वन स्टॉप सेंटर में उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब अचानक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। बिना किसी पूर्व सूचना के हुए इस औचक दौरे में अधिकारियों ने सेंटर की व्यवस्थाओं, सुविधाओं और व्यवस्थापन की गहन पड़ताल की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 September 2026, 6:24 AM IST
google-preferred

Maharajganj: महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सहायता के लिए संचालित वन स्टाप सेंटर यूनिट-2 नौतनवा में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने दोपहर में अचानक औचक निरीक्षण कर दिया।

दोनों अधिकारियों ने सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ कर्मचारियों की मौजूदगी, साफ-सफाई और पीड़िताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए।

ये अधिकारी रहे मौजूद

05 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, नगर पालिका परिषद नौतनवा के अधिशासी अधिकारी तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी ने वन स्टाप सेंटर यूनिट-2 का निरीक्षण किया।

औचक निरीक्षण के समय वन स्टाप सेंटर की केंद्र प्रशासक साधना त्रिपाठी, मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता चांदनी जायसवाल, केस वर्कर महिमा, स्टाफ नर्स श्वेता गौतम, मल्टीपरपज कर्मचारी, कार्यालय सहायक जयंत कुमार, वन स्टाप सेंटर चौकी प्रभारी और महिला आरक्षी उपस्थित मिले। अधिकारियों ने सेंटर में चल रही व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान वन स्टाप सेंटर में एक पीड़िता संजना आवासित मिली। सेंटर में पीड़िताओं की सुरक्षा एवं सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी अधिकारियों ने जायजा लिया।

 महराजगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल, अनन्या हॉस्पिटल की जांच में मिली खामियां

नौतनवा के अधिशासी अधिकारी को दिया निर्देश

परिसर के आसपास की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद नौतनवा के अधिशासी अधिकारी को वन स्टाप सेंटर के सामने और पीछे की ओर मिट्टी डलवाने तथा रोड पर इंटरलॉकिंग कराने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य सेंटर के आसपास आवागमन और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को वन स्टाप सेंटर यूनिट-2 नौतनवा का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए, ताकि जरूरतमंद महिलाएं और पीड़िताएं सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं और सहायता की जानकारी आसानी से हासिल कर सकें।

महराजगंज में पहले शादी का झांसा, फिर मुकरा युवक! युवती ने खोला राज, दो सगे भाइयों पर दर्ज हुआ केस

डीएम ने दी अफसरों की दी  हिदायत

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वन स्टाप सेंटर के समस्त कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पर समय से उपस्थित और मुस्तैद रहने की सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने संस्था में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

Location :  Maharajganj

Published :  6 September 2026, 6:19 AM IST

Advertisement