Delhi Traffic Update: दिल्लीवालों जरा संभलकर! घर से निकले तो इस वजह से रास्ते में फंस सकते हैं आप

दिल्ली में रविवार को BRICS Summit 2026 की तैयारियों के तहत सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक मोटर कारकेड रिहर्सल होगी। इसके चलते नई दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू हो सकते हैं। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों को रिंग रोड और मेट्रो इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 6 September 2026, 8:56 AM IST
google-preferred

New Delhi: अगर आप आज यानी रविवार को दिल्ली में कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक का हाल जरूर जान लें। राजधानी में आज कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। इसकी वजह भारत मंडपम में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की तैयारियों के तहत आयोजित होने वाली मोटर कारकेड रिहर्सल है।

यह रिहर्सल सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। इस दौरान नई दिल्ली इलाके की कई महत्वपूर्ण सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन और कुछ स्थानों पर अस्थायी प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं।

इन प्रमुख रास्तों पर पड़ सकता है असर

कारकेड रिहर्सल के कारण सरदार पटेल मार्ग, मथुरा रोड, जनपथ, अशोक रोड और बाराखंबा रोड समेत नई दिल्ली के कई प्रमुख मार्ग प्रभावित हो सकते हैं। इन सड़कों पर अचानक ट्रैफिक डायवर्जन मिलने या कुछ समय के लिए आवाजाही सीमित होने की संभावना है।

ऐसे में इन रास्तों से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को अपनी यात्रा पहले से प्लान करने की सलाह दी गई है। खासकर नई दिल्ली और मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलना चाहिए।

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले ध्यान दें

अगर आपको आज एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाना है तो ट्रैफिक को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को रिंग रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी है, ताकि कारकेड रिहर्सल के दौरान प्रभावित होने वाले प्रमुख मार्गों से बचा जा सके।

यात्रियों को यह भी सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा के समय में कुछ अतिरिक्त समय रखें। खासकर ट्रेन या फ्लाइट पकड़ने वाले लोगों के लिए समय से पहले निकलना बेहतर रहेगा।

नेपाल में 11वें दिन कुदरत का करिश्मा: परिवार ने कर दिया था अंतिम संस्कार, फिर मलबे से जिंदा निकलीं 60 साल की बुजुर्ग

मेट्रो से सफर करना हो सकता है बेहतर विकल्प

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जहां संभव हो, निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो का इस्तेमाल करें। इससे सड़क पर वाहनों का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी और लोगों को संभावित ट्रैफिक जाम से राहत मिल सकती है।

रविवार होने के बावजूद कई महत्वपूर्ण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के कारण सामान्य दिनों की तुलना में यातायात व्यवस्था अलग रह सकती है।

क्यों हो रही है कारकेड रिहर्सल?

दरअसल, दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 आयोजित होना है। सम्मेलन में कई देशों के बड़े नेता और प्रतिनिधिमंडल शामिल होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

मोटर कारकेड रिहर्सल इसी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियों का हिस्सा है। रिहर्सल के दौरान सुरक्षा एजेंसियां और ट्रैफिक पुलिस यह सुनिश्चित करेंगी कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात को किस तरह नियंत्रित किया जाए।

“प्रसव के बाद जो मां थी स्वस्थ, अचानक कैसे बनी लाश?” अस्पताल स्टाफ पर परिजनों के गंभीर आरोप; जानिए खौफनाक सच

पुल और अंडरपास पर न रोकें वाहन

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों से कहा गया है कि वे पुल, अंडरपास और जलभराव वाले स्थानों पर अपने वाहन न रोकें। इससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ जाम की स्थिति भी पैदा हो सकती है।

ऐसे में आज दिल्ली में निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी लेना समझदारी होगी। अगर संभव हो तो मेट्रो का इस्तेमाल करें और जरूरी यात्रा के लिए घर से पर्याप्त समय लेकर निकलें।

Location :  New Delhi

Published :  6 September 2026, 8:56 AM IST

Related News

Advertisement