Bigg Boss 20: मैरी कॉम से लेकर आम्रपाली दुबे तक, लीक हुई सलमान खान के घर में कैद होने वाले 18 कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट!

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के आगाज की खबरों के बीच सोशल मीडिया रिपोट्स ने संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी कर दी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 September 2026, 6:59 PM IST
google-preferred

Mumbai: टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर चर्चा में है। नया सीजन बिग बॉस 20 शुरू होने वाला है, और फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि इस बार घर के अंदर कौन-कौन दिखेगा। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोट्स ने 18 नामों की एक संभावित लिस्ट शेयर की है।

अलग-अलग क्षेत्रों के लोग एक साथ घर में आएंगे

बिग बॉस की खासियत है कि यह अलग-अलग बैकग्राउंड के लोगों को एक छत के नीचे लाता है। अब तक सामने आई संभावित लिस्ट में टीवी एक्टर्स के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री, सोशल मीडिया स्टार्स, इन्फ्लुएंसर्स और स्पोर्ट्स की दुनिया की हस्तियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Bigg Boss 20: इस बार आसान नहीं होगा बिग बॉस का खेल, सदस्यों को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान; सलमान ने कहा- तथास्तु

सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाले नाम माही विज और मैरी कॉम हैं। माही विज एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हैं जो 'बालिका वधू' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। वहीं, मैरी कॉम को किसी परिचय की जरूरत नहीं है; बॉक्सिंग रिंग में अपना लोहा मनवाने के बाद उनके बिग बॉस हाउस में आने की संभावना शो के माहौल को वाकई दिलचस्प बना देगी।

लिस्ट में ये 18 नाम शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स की संभावित लिस्ट में माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, अमन गांधी, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अरिशफा खान, कुशल तंवर (गुलु), ईसा रिखी, आसिफ खान, रोहेद खान, फैसल खान, कनिका मान, रैपर यंग डीएसए (Yung DSA), खुशी दुबे, रिया अहीर, लव गिल और उदिति सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Bigg Boss 20 Release Date Out: इस बार एक नहीं, दो होंगे राजा! जानिए बिग बॉस के नए प्रोमो में सलमान खान ने क्या दिया बड़ा इशारा?

हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इन नामों की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है। फैंस को ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

बिग बॉस का नया सफर 6 सितंबर से शुरू होगा

सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को होना है। शो को रात 9 बजे जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी (Colors TV) पर देखा जा सकता है। असली रोमांच तब शुरू होगा जब इन कंटेस्टेंट्स के लिए बिग बॉस हाउस के दरवाजे खुलेंगे।

Location :  Mumbai

Published :  5 September 2026, 6:58 PM IST

Related News

Advertisement