Gorakhpur News: सहजनवा की बेटी का कमाल, छोटी उम्र में रचा बड़ा इतिहास, जिम्नास्टिक में गोल्ड की लगाई झड़ी

छोटी सी उम्र में बड़े-बड़े कारनामे करने वाली सहजनवा की वैष्णवी मिश्रा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है। हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में वैष्णवी ने ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि हर कोई उनकी तारीफ करने लगा।

Gorakhpur: सहजनवा की प्रतिभाशाली जिम्नास्ट वैष्णवी मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। हैदराबाद में आयोजित Gymqueen All India Open Gymnastics Championship के अंडर-14 वर्ग में वैष्णवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि ने खेल जगत में उनकी प्रतिभा और मेहनत की एक बार फिर पहचान स्थापित की है।

वैष्णवी सहजनवा निवासी एवं पूर्व सैनिक कैप्टन ओम प्रकाश मिश्र की पौत्री हैं। विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते हैदराबाद के Gaudium International Sports School ने उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए 11.50 लाख रुपये की विशेष स्कॉलरशिप प्रदान की है। इसी स्कॉलरशिप के तहत वैष्णवी ने चार अगस्त को विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश लिया।

नौ स्वर्ण पदक हासिल किए

इससे पहले पटियाला में आयोजित District Gymnastics Championship में भी वैष्णवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक हासिल किए थे। हैदराबाद में चार स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही उन्होंने महज एक माह के भीतर कुल नौ स्वर्ण पदक जीतने की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। लगातार मिल रही सफलता से वैष्णवी के परिवार, प्रशिक्षकों और सहजनवा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अब गोरखपुर विश्वविद्यालय की कमान प्रो. कृष्ण पाल सिंह के हाथ, राजभवन ने जारी किया बड़ा आदेश

तेलंगाना के राज्यपाल ने बढ़ाया हौसला

वैष्णवी के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उन्हें राजभवन आमंत्रित कर आशीर्वाद दिया। राज्यपाल ने उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य में देश का प्रतिनिधित्व करने और वर्ष 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं।

पेंशन बंद होने का डर दिखाकर लूटी थी गाढ़ी कमाई, जानिए कैसे गोरखपुर पुलिस ने साइबर ठगों के मंसूबे किए पस्त

इन्होंने निखारी वैष्णवी की प्रतिभा

वैष्णवी की सफलता के पीछे उनके माता-पिता लेफ्टिनेंट कर्नल कमलेश मिश्रा एवं लेफ्टिनेंट कर्नल वंदना मिश्रा का निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। इसके साथ ही उनके प्रशिक्षकों तथा विद्यालय के मार्गदर्शन ने भी उनकी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई है।

Location :  Gorakhpur

Published :  5 September 2026, 11:30 PM IST

Advertisement